मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा ने अपने कार्यालय कक्ष में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जी रामजी) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत रोजगार सेवकों व पंचायत तकनीकी सहायकों को समय पर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं से संबंधित सभी तरह के रजिस्टरों और अन्य दस्तावेजों को अद्यतन रखने का तरीका बताया। कहा कि पूर्व की मनरेगा योजना से अलग इस नई योजना में रजिस्टरों और अन्य पंजियों को संधारित किया जाना है। इसमें सावधानी रखनी होगी, क्योंकि कई मदों में सुधार की गुंजाईश नये प्रावधानों में नहीं दिया गया है। एक बार सबमिट कर देने के बाद पूर्व की तरह उसमें किसी भी तरह का बदलाव करना संभव नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...