मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के सुंदरखौली गांव के पास लखनदेही नदी में मछली मारने के दौरान बंसी एक बच्चे के आंख में घुस गई। इससे उसकी आंख में गंभीर जख्म आया। जख्मी बच्चे आर्यन कुमार (3) पुत्र कमोद सहनी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. दिव्या प्रीति ने दर्द व इन्फेक्शन की दवा देकर उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बच्चे के पिता कमोद ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे घर के पास लखनदेही नदी मं मछली मार रहे थे। आर्यन वहां खड़ा होकर यह देख रहा था। इस दौरान उसकी आंख में बंसी लग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...