मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा इलाके में मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता इशरत जहां ने अपनी सगी बहन मोसर्रत जहां और बहनोई मो. साआदत हुसैन पर हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार को काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को बताया है कि उनकी बहन मोसर्रत जहां अपने पति के साथ जबरन उनके घर में रह रही है। जब भी उनसे घर खाली करने को कहा जाता है, वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। 28 जुलाई की दोपहर तीन बजे विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया। बचाव के दौरान इशरत के दोनों हाथ कट गए। मां को...