Muzaffarpur News: मंदिर के स्थापना दिवस पर लक्ष्मेश्वर महादेव का भव्य शृंगार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। अखाड़ाघाट स्थित लक्ष्मेश्वर महादेव बैद्यनाथ मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। वर्ष 2006 में श्रावण पूर्णिमा के दिन ही मंदिर की स्थापना हुई थी। इस वर्ष मंदिर की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। इस दौरान लक्ष्मेश्वर महादेव का फूलों से भव्य शृंगार किया गया।आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिष मर्मज्ञ पंडित कमलापति त्रिपाठी 'प्रमोद' ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर भगवान शिव का जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पण करने के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मौके पर आचार्य पंडित सुनील कुमार पांडे, धर्मेंद्र तिवारी एवं संजय तिवारी, पंडित सनत झा, वीरेंद्र कुमार पांडे, मुक्ति सिंह, सुनील दत्त शर्मा आदि थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.