मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुवन पोखर के समीप रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से नकद रुपये मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मनियारी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण चौधरी बताया। वह सकरा थाना क्षेत्र के बाजी दोनमा का निवासी है। पैसे के बारे में पूछने पर लक्ष्मण चौधरी ने पुलिस को बताया कि वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से पैसा चोरी कर भाग गया था। मनियारी थानेदार ने बताया कि बलिगांव पुलिस को सूचना दी गई है। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान संग एक को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...