मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। कुढ़नी सीएचसी का सोमवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल से डक्टर और कर्मचारी गायब मिले। अस्पताल में कई जगह गंदगी दिखी। इसपर मंत्री बिफर गये और पदाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने डीएम को मोबाइल पर सूचना दी, जिसके बाद डीएम ने सीएस डॉ. सुधीर कुमार को सीएचसी जाने को कहा। सीएस और डीपीएम सलीम जावेद कुढ़नी पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि डॉक्टर और कर्मचारी ओपीडी के समय गायब थे। दवा भी मरीजों को नहीं मिल रही थी। इमरजेंसी में डॉक्टर की ड्यूटी का कोई रोस्टर नहीं बना था। डीपीएम ने अपने सामने इमरजेंसी में डॉक्टरों का रोस्टर तैयार कराया। मंत्री अपने निरीक्षण में वहां मरीजों से भी बात की। मरीजों ने भी अस्पताल में गंदगी और डॉक्टर के नहीं रहने की...