मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। नकटा कोठी गांव में बुधवार को भू  विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों गुटों के कांति देवी, मनोज साहनी, रिंकू कुमारी, हिमांशु कुमार, कौशल्या देवी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में दोनों गुटों ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...