मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। चक्की जमालाबाद गांव स्थित एक भूसा घर से पुलिस ने सोमवार की शाम छापेमारी कर 140 लीटर  विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भाग गए। जब्त शराब की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनोज बैठा अपने बगलगीर नरेश सहनी के भूसा घर में शराब छुपाकर रखी है। एलटीएफ धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद की। मामले में मनोज बैठा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थानेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले मनोज बैठा की पत्नी तेतरी देवी जेल से जमानत पर निकली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...