मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में फर्जी कागजात के माध्यम से भूमि बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को मोतीपुर के चीनी मिल कॉलोनी के निवासी पीड़ित सरवर नदीम ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने मामले में चंदवारा के सरफराज अहमद व अन्य को आरोपित किया है। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सरफराज के साथ चंदवारा मोकरी स्थित एक भूमि का सौदा 96 लाख रुपये में तय हुआ था। सरवर ने 9 सितंबर 2022 को महदानामा के समय पांच लाख रुपये अग्रिम राशि दी। इसके बाद बैंक से ट्रांसफर और नकद माध्यमों से आरोपित को कुल 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया। ​पैसे लेने के बाद जब आरोपित रजिस्ट्री करने में टालमटोल क...