मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। भूमि के नाम पर पूर्व सैनिक कृष्णनंदन झा से 39 लाख रुपये लेने और भूमि रजिस्ट्री नहीं करने के मामले में आरोपित सुशील कुमार उर्फ साधु को रविवार को गिरफ्तार किया गया। वह सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में कृष्णनंदन ने सदर थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोपित पर रुपये लेने के बाद भी भूमि की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया था।कृष्णनंदन ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने सुशील से एक भूमि का सौदा 39 लाख रुपये में तय किया था। इसके लिए उन्होंने चेक और नकद के माध्यम से रुपये दिए। इसके बावजूद उन्हें जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। इसके बाद जब उन्होंने रुपये मांगने तो आरोपित ने आठ जून 2018 को 39 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि ...