मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में मुशहरी से आई भूमिहीन महिलाओं ने डीएम कुमार गौरव से सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का नेतृत्व मुशहरी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रवेश पाल कर रहे थे।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सभी महिलाएं मुशहरी की डूमरी पंचायत की रहने वाली हैं। करीब दो दर्जन भूमिहीन महिलाएं पिछले कई दिनों से अपनी समस्या लेकर आ रही थी। अंतत उनको लेकर सोमवार को डीएम से मिलकर समस्या निराकरण के लिए आग्रह किया गया। इस पर डीएम कार्यालय से सबको इसकी पावती दी गई। यह भी पढ़ें- अभियान बसेरा: 92 हजार से अधिक परिवारों को मिली वासभूमि डीएम ने जल्द ही सभी के समस्या का निराकरण कराते हुए जमीन उपलब्ध कराने...