Muzaffarpur News: भूमिहीनों का आवेदन लेने से इनकार करने पर हंगामा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। अभियान बसेरा शिविर समाप्त होने के बाद बुधवार को 260 भूमिहीन लोगों ने अंचल कार्यालय पहुंच आवेदन फॉर्म जमा किया। इस दौरान आवेदन लेने से इनकार करने पर आवेदकों ने हंगामा किया। बाद मे सभी का आवेदन लिया गया। सीओ पुष्पराज ने बताया कि सात दिवसीय अभियान बसेरा शिविर की समय-सीमा सोमवार को समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में भूमिहीन आवेदन जमा करने अंचल कार्यालय पहुंचे। वहीं, आवेदकों ने आरोप लगाया कि उनको शिविर की जानकारी नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.