Muzaffarpur News: भुस्कार और पलानी में छिपाकर रखी 520 बोतल शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गवसरा बंगरी गांव में शुक्रवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर 520 बोतल शराब बरामद की। मामले में पीएसआई मुकेश कुमार के बयान पर गवसरा बंगरी निवासी अरविंद राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि अरविंद अपने घर के पलानी और भुस्कार में शराब छिपाकर रखता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिह्नित स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से 520 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.