मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वृत दुर्गा चौक के समीप सर्प दंश केंद्र में इलाज के बाद बिल भुगतान का रसीद मांगने पर मरीज उमेश सहनी के साथ मारपीट की गई। मामले में पीड़ित हुस्सेपुर जोराकान्ही गांव निवासी उमेश ने थाना में शिकायत की है। इसमें रसुलपुर गांव के ग्रामीण चिकित्सक कृष्ण किशोर राय समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया है कि शनिवार रात उसे सांप ने डस लिया। वह इलाज कराने केंद्र पर पहुंचा। वहां पहले नकद 15 हजार रुपये जमा कराया गया। दोबारा 4800 की मांग की गई। इस दौरान भुगतान रसीद मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, कृष्ण किशोर राय ने भी थाने में आवेदन देकर दवा का दाम मांगने पर उमेश सहनी और उसके लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार...