मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर में करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जे को लेकर भू-धंधेबाजों के दो गिरोहों के बीच टसल तेज हो गई है। इसी विवाद में एक गिरोह से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर ने जेसीबी लगाकर दूसरे पक्ष की ओर से कराई चहारदीवारी तोड़ दी। मामले में अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

भूमि पर कब्जे का खेल पीड़ित भू-धारियों के अनुसार, भिखनपुर स्थित उनकी भूमि पर लंबे समय से कब्जे की कोशिश की जा रही थी। बुधवार को 50 से अधिक हथियारबंद लोग और जेसीबी लेकर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर के गिरोह ने पहले से बनी चहारदीवारी को तोड़कर जमीनदोज कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शरत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के बाद भू-धारियों ने थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिला...