मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेजबान तिरहुत प्रमंडल ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। 282 अंकों के साथ तिरहुत पहले स्थान पर रहा, जबकि पटना प्रमंडल ने 229 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक चली। अंडर-19 बालिका वर्ग में तिरहुत की टीम विजेता बनी, जबकि सारण प्रमंडल उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में एकलव्य की टीम ने खिताब जीता और तिरहुत प्रमंडल को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अंडर-17 वर्ग की बेस्ट वेटलिफ्टर पटना की नंदनी और अंडर-19 वर्ग की बेस्ट वेटलिफ्टर सारण की रिया सिंह बनीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भारोत्तोलन में तिरहुत की निर्जला, स्वीटी ...