मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा और जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित दो गोदामों से भारी मात्रा में चोरी का चावल बरामद हुआ। बरामद चावल जमुई से चोरी हुआ था। जमुई और स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम करजा चौक स्थित शंकर साह की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से चोरी का चावल बरामद हुआ। दुकानदार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा चौक स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। यहां से भी चोरी का चावल बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों गोदामों को सील कर दिया। मामले में शंकर साह के पुत्र अनिल साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जमुई पुलिस अपने साथ ले गई। करजा थाने के दारोगा मुकेश कुमार ने बताया कि जमुई पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...