मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय सेना की तकनीकी कोर ईएमई (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स) के 84वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को माड़ीपुर स्थित एक होटल कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सैनिकों ने परिवार संग केट काटकर इस दिवस को मनाया। समारोह में मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर और सीतामढ़ी के ईएमई कोर के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सेना की गौरवशाली परंपराओं, तकनीकी दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद ईएमई कोर गीत प्रस्तुत किया गया। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सूबेदार रघुनाथ प्रसाद सिंह ने उपस्थित ...