मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। भारतीय विवि संघ की तरफ से बीआरएबीयू के सभी कॉलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इस बारे में बीआरएबीयू के उप कुलसचिव डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य और पीजी विभाग के अध्यक्षों को पत्र भेजा है। प्राचार्यों को भेजे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगी परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में जागरूक करना है। परीक्षा 21 नवंबर को होगी। छात्रों का रजिस्ट्रेशन 31 अक्तूबर तक करा लेना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...