मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ढांढण शक्ति मंदिर में भाद्रपद अमावस्या महोत्सव 10 व 11 सितंबर को मनाया जाएगा। रविवार को श्री ढांढण शक्ति सत्संग समिति की तैयारी बैठक हुई। अध्यक्ष कैलाश नाथ भरतिया ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे दादीजी का मंगल पाठ होगा। शाम 7 बजे भव्य ज्योति व भजन-संकीर्तन और 7:30 बजे प्रसाद वितरण होगा। 11 सितंबर को सुबह 6 से 11:30 बजे तक जात पाटा पूजन के बाद विसर्जन आरती होगी। मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी। बैठक में श्याम सुंदर भरतिया, विश्वनाथ भरतिया, किशन भरतिया, निर्मल बजाज, प्रकाश अग्रवाल समेत समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...