मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के निकट भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज कुमार चौधरी से मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त दबिया भी बरामद हुई है।थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि बीते 28 अगस्त को बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता मनोज और उनके पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई थी। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपित ने बगल की एक दुकान से दबिया लेकर मनोज पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। मनोज का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। जख्मी के आवेदन पर ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसमें दो नामजद समेत चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया गया। मामले में पुलिस टीम ...