मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रक्सा रहीमपुर गांव में गुरुवार को चचेरे भाई सीताराम पासवान उर्फ राजा बाबू ने संजय पासवान (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक कर फरार हो गया। चरवाहा की सूचना परिजन भागे-भागे मंडई गैस प्लांट के समीप पहुंचे। संजय को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। संजय के परिजनों ने सीताराम पासवान पर दो हजार रुपए की लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने आरोपित सीताराम पासवान उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया。

घटनाक्रम की जानकारी डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह, सकरा पुलिस इंस्पेक्टर कंचन कुमारी, प्रशिक्षु ...