मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में रास्ता रोकने का विरोध करने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित युवक के पिता अनिल कुमार ने शनिवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि एक जुलाई को जब उनका पुत्र हर्षवर्धन नन्दपुरी मोहल्ला गणेश राय के बगल वाले रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि गणेश राय द्वारा बांस-बल्ला लगाकर सार्वजनिक रास्ते को बाधित किया जा रहा था। जब हर्षवर्धन ने इसका विरोध किया और बांस हटाने को कहा तो आरोपित ने आक्रोशित होकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: नाली विवाद में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है। पुलिस मामले की जांच ...