Muzaffarpur News: भगवानपुर में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। भगवानपुर स्थित एलएन मिश्रा कॉलेज के पास बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने सदर थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले पक्ष से पताही रूप निवासी अंजनी कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा कॉलेज गेट से बाहर निकल रहा था। तभी करजा के प्रतापपुर निवासी अभिमन्यु कुमार ने अपने 5-6 साथियों के साथ उनके बेटे को रोक लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में छात्र का सिर फट गया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली और 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी। वहीं, दूसरे पक्ष से एलएन मिश्रा कॉलेज के छात्र अभिमन्यु कुमार ने आवेदन में कहा है कि वह एलएस कॉलेज से कबड्डी खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.