मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के भगवानपुर चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक प्रेमी-जोड़ा आपस में ही भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच बात कहासुनी, गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क पर चल रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना का विवरण ​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, प्रेमी युगल पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। ​थाने में दोनों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों की मौजूदगी में भी प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने और शादी करने की जिद पर अड़ी रही। दूसरी ओर प्रेमी ने उसके साथ शादी करने या उसे अपने साथ रखने से साफ इ...