Muzaffarpur News: भगवत गीता से व्यक्तित्व विकास सीखेंगे एमआईटी के छात्र
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी के छात्र श्रीमद्भगवत गीता से व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन सीखेंगे। इसके लिए एमआईटी प्रशासन इस्कॉन के साथ एमओयू करने जा रहा है। हालांकि, इस पर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही यह एमओयू हो जाएगा।इंजीनियरिंग के छात्रों को तनाव मुक्त करने और कम समय में बेहतर प्रतिफल देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस के लिए एमआईटी में हर शनिवार विशेष कक्षा होगी। इस्कान के वक्ता और एमआईटी के शिक्षक छात्रों को श्रीमद्भगवत गीता के बारे में बताएंगे और गीता के श्लोकों से छात्रों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। एमआईटी में पहली बार छात्रों के लिए व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कक्षा आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.