मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को बालूघाट स्थित विंदेश्वरी स्मृतालय में स्पर्धा हुई। अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आदर्श राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लिट्ज कप अपने नाम किया। अरमान सोनी उपविजेता रहे, जबकि रोहन कुमार को तीसरा स्थान हासिल हुआ।संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि रैपिड और ब्लिट्ज दोनों स्पर्धाओं में छह अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 84 खिलाड़ी शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन पुरस्कार वित...