मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू-बखरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को वैशाली नहर पुल के पास ब्रेकर पर बाइक फिसलने से सहायिका की गिरकर मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक आंशिक रूप से चोटिल हो गया। मृतका पारू गांव के कसवा टोला निवासी सुनील कुमार की 30 वर्षीया पत्नी बबिता कुमारी थी। परिजनों की मदद से बबिता को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. रविशंकर भारती ने मृत घोषित कर दिया। बबिता आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 359 की सहायिका थी। बबिता के चचेरे ससुर रामएकबाल प्रसाद राकेश ने बताया कि बहू सरैया थाने के गोबिंदपुर गांव स्थित देवर राजू कुमार (27) के साथ मायके जा रही थी। बबिता के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इसी बीच अचानक ब्रेकर पर बाइक फिसल गई। गंभीर हालत में बबिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घो...