Muzaffarpur News: ब्रह्मपुरा थाने के सामने ऑटो चालक व बाइक सवार में मारपीट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर में ट्रैफिक और भीड़ के बीच साइड लेने को लेकर होने वाले विवाद अब आम हो गए हैं। बुधवार को ब्रह्मपुरा थाने के ठीक सामने एक ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच इसी बात पर जमकर मारपीट हो गई। घटना के समय राहगीर तमाशबीन बने रहे। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस रूट पर काफी भीड़ थी। इस दौरान ऑटो चालक और बाइक सवार साइड लेने को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ चला दिया। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। ऑटो में बैठे यात्री और सड़क से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.