मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़खानी करने तथा मंगलसूत्र एवं मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने अपने पड़ोस के लोगों को आरोपित करते हुए रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 24 सितंबर की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...