मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बोचहां विधायक बेबी कुमारी से 11 वर्ष पहले मोबाइल पर एसएमएस से मैसेज भेजकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले के तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा चलेगा। इन आरोपितों में मोबाइल सिम धारक औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के राकेश कुमार, मैसेज भेजवाने वाले मुशहरी थाना के छपरामेघ गांव के सतीश शर्मा व मोहन कुमार सिंह शामिल है।

मुकदमे की स्वीकृति और सुनवाई की प्रक्रिया इन तीनों के विरुद्ध गृह विभाग ने मुकदमा चलाने की स्वीकृति दे दी है। मामले के वर्तमान आईओ सह एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में मंगलवार को यह स्वीकृति पत्र सौंपा है। इन तीनों के विरुद्ध पुलिस ने दस वर्ष पहले विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमा चलान...