Muzaffarpur News: बोचहां विधायक ने हादसे में घायल बच्चियों का लिया हाल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बोचहां विधानसभा क्षेत्र के रोहुआ उच्च विद्यालय के पास हुई गैस पाइपलाइन दुर्घटना में घायल छात्र-छात्राओं से मिलने बोचहां की विधायक बेबी कुमारी शनिवार को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सभी उपचाराधीन बच्चियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ने अस्पताल के चिकित्सकों से प्रत्येक बच्चे की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब पहले की तुलना में बेहतर है और उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। विधायक ने चिकित्सकों से कहा कि सभी प्रभावित बच्चों का इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पीएनजी पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं और दो शिक्षिकाएं बेहोश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.