मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । गोस्वामी तुलसीदास की जयंती एवं सत्संग समारोह का आयोजन बुधवार को बुधौली स्थित मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार शुभ नारायण सिंह 'शुभंकर' ने की। मुख्य वक्ता आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने तुलसीदास को हिंदू नवजागरण का महान साहित्यकार और संत बताया। अध्यक्षीय संबोधन में शुभ नारायण ने कहा कि तुलसीदास राम तत्व के सबसे बड़े गायक हैं। मौके पर उमेश प्रसाद सिंह, विनोद पांडे, राम विनोद ओझा, कामेश्वर सिंह, अवधेश्वर प्रसाद सिंह, मौला ठाकुर, राजीव भूषण, सुबोध कुमार व्यास एवं रामलाल ठाकुर आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 'समाज को जाग्रित करने में गोस्वामी तुलसीदास का योगदान' यह भी पढ़ें- Bokaro News: सरस्वती विद्या मंदिर में तुलसीदास जयंती मनाई यह भी पढ़ें-...