मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बोचहां विस का बनवारी नाथ, दूधनाथ और राधा-कृष्ण मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। विधायक बेबी कुमारी के विधानसभा में उठाए गए सवाल के बाद पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन से इन मंदिरों के विकास को लेकर विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है। विभाग ने प्रस्तावित योजना, भूमि स्वामित्व, स्थल की स्थिति समेत अन्य जरूरी जानकारी नजरी-नक्शा के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

तीनों मंदिरों का विकास विधायक ने विधानसभा में अपने क्षेत्र के तीनों मंदिरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का मामला उठाया था। इसके बाद पर्यटन विभाग ने डीएम को पत्र भेजकर विस्तृत प्रतिवेदन मांगा। विभागीय स्तर से बताया गया है कि प्रतिवेदन मिलने के बाद समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने ...