मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: बोचहां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार से सीओ और आरओ नदारद थे। इससे नाराज लोगों ने कार्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। प्रखंड प्रमुख साजन कुमार पासवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनीं। बताया गया कि अंचल में करीब 500 परिमार्जन के मामले पेंडिंग हैं। पकड़ी बड़खुरदार की शर्मिला देवी ने कहा कि जमाबंदी लॉक होने के कारण उनका काम एक महीने से रुका है। करणपुर उत्तरी वार्ड 6 की निवासी अंजू देवी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर काफी दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिन्द में भूमि विवाद के 5 मामलों का हुआ निपटारा पीरखपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन के ...