मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोहसरी पंचायत के वार्ड-12 में दो महीने पहले बनी सड़क ध्वस्त हो गई। करीब तीन लाख रुपये से मिट्टी भराई और सोलिंग की गई थी। पहली बारिश में सोलिंग और मिट्टी पूरी तरह बह गई। सड़क की लंबाई करीब 250 फीट है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान मानक का ख्याल नहीं रखा गया, जिस कारण सड़क ध्वस्त हो गई। वहीं, करनपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड-3 में बनी सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। इसको लेकर ग्रामीण अनेक लाल पासवान ने बीडीओ से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायतों में विकास योजनाओं के नाम पर लूट हो रही है। मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद के फंड से बन रही सड़कें और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। जूनियर इंजीनियर बिना धरातल पर जां...