मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बैंक अधिकारी बनकर साइबर शातिरों ने एक महिला के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा की है। पीड़िता अनुराधा के खाते से ठगों ने दो अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी करने के लिए दो तरह के एप भी मोबाइल में शातिरों ने डाउनलोड कराये। उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें : शुरुआती कदम सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैंठगों ने कॉल उठाने से रोककर रकम ट्रांसफर कराई अनुराधा ने पुलिस को बताया कि ठगी के दौरान ही मोबाइल पर उसके पति कुमार नवनीत की कॉल आई। उस समय साइबर शातिर ने कॉल उठाने से रोकने के लिए उसे डराया। कहा कि पति की कॉल उठाते ही बैंक से संपर्क टूट जाएगा और 50 हजार रुपये फाइन द...