मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के सहबाजपुर गांव के केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त अवर सचिव विजय कुमार की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री के आरोप में वैशाली के सलेमपुर किशुनदास गांव के कृष्णनंदन पासवान की विशेष कोर्ट में पेशी होगी। वह वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में जमीन रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा के मामले में पिछले 24 अप्रैल से हाजीपुर जेल में बंद है। मामले के आईओर सह अहियापुर थाना के दारोगा विष्णु पांडेय ने सेवानिवृत्त अवर सचिव के मामले में उसे पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने को विशेष कोर्ट (एमपी-एमएलए मामले) में सोमवार को अर्जी दाखिल की। विशेष कोर्ट ने अर्जी की सुनवाई के बाद इसकी अनुमति दी है। यह भी पढ़ें- फर्जी रजिस्ट्री के आरोप में कृष्णनंदन की होगी पेशीसेवानिवृत्त अवर सचिव का आरोप सेवानिवृत्...