Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक को मिली अग्रिम जमानत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के झपहां-उदनडीह में 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी तोड़ने, जमीन कब्जा करने व रंगदारी मांगने के आरोपित बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू को अग्रिम जमानत मिल गई है। उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-10 के कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के नरहां पानापुर निवासी अरुण कुमार यादव ने अहियापुर थाने में 23 अगस्त को केस दर्ज कराया था। इसमें विधायक, जेसीबी के चालक व मालिक के अलावा 50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.