मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर,हिप्र। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव को एक मामले में कोर्ट से तत्काल राहत मिली है। यह मामला झपहां उदनडीह गांव में 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी व मकान तोड़ने से संबंधित है। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने सोनू सिंह उर्फ अभिनव की अग्रिम जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए सोमवार को उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई पूरी न हो जाए। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी को आगे की सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-17 के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है, जहां इस अर्जी पर 10 सितंबर...