मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेलसंड विधायक के करीबी वैशाली के कृष्णनंदन पासवान को पूछताछ के लिए 12 घंटे की पुलिस रिमांड की विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामले) ने गुरुवार को अनुमति दे दी। रिटायर्ड अवर सचिव विजय कुमार की 70 डिसमिल जमीन का फर्जीवाड़ा कर केवाला कराने के आरोप में वह जेल में बंद है। जमीन केवाला कराने के बाद मुशहरी अंचल कार्यालय के सीओ व कर्मियों की मिलीभगत से इसे अपने नाम पर दाखिल-खारिज करवा लिया। इस फर्जीवाड़े की कलई तब खुली जब इसी साल जनवरी में कुछ लोग अचानक जबरन उस जमीन की नापी कराने पहुंच गए। पुलिस इस फर्जीवाड़ा की साजिश में शामिल लोगों के संबंध में उससे पूछताछ करेगी। यह भी पढ़ें- बिहारः जेल से निकलते मुजफ्फरपुर के CO, RO पर 2 नया FIR, दाखिल-खारिज में फर्जीवाड़ा का आरोप पुलिस यह भी जानना चाहेगी ...