मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र स्थित बेरई भगवती स्थान दीये की रोशनी से जगमग हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि यहां हर साल नवरात्र पर सैकड़ों दीप जलाए जाते हैं। इसके अलावा हथौड़ी चौक, सिमरी, मधेपुरा, बेरई, महुली, भुताने सहित विभिन्न जगहों पर पूजा-पंडालों में माता के पट खुल गए। पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखे। शाम को मेले के दौरान हथौड़ी थानेदार ने विभिन्न पंडालों का जायजा लिया तथा लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कटरा : मां चामुंडा से सुख-समृद्धि मांगी यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंडालों में विराजमान मां दुर्गा का पट खुला यह भी पढ़ें- Buxar News: मां दुर्गे का पट खुलते ही पंडालों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाया नैवेद्य का ...