मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लहूलुहान हालत में बच्ची को पीएचसी से मेडिकल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 साल के किशोर को पकड़ लिया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बेनीबाद थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी। इस बीच आरोपित बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब खोजबीन करते हुए वहां पहुंचीं तो पुत्री को खून से लथपथ देखकर दंग रह गई। इसके बाद जनप्रतिनिधि के पास पहुंची। उसने आरोपित किशोर को बुलाकर डांट-फटकार लगाई और वहां से भगा दिया। इस दौरान पंचायत भी हुई। ...