Muzaffarpur News: बेनीपुर पुल पर ट्रेन से कटकर युवती की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र कटौंझा से पूरब बेनीपुर पुल पर ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। युवती का शरीर तीन भागों में बंटा था। शरीर का एक हिस्सा रेलवे पुल के गार्डर में फंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे सवारी ट्रेन के बाद उक्त युवती का शव देखा गया। औराई थानेदार ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि शव के कटे हुए हिस्से को एक जगह रखकर तस्वीर ली गई है। फोटो आसपास के थानों में भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहां शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। रेलवे को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.