Muzaffarpur News: बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटने वाले आठों अपराधी चिह्नित
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेतिया में आभूषण के शो-रूम से 35 करोड़ का सोना लूटने वाले गैंग को विशेष पुलिस टीम ने चिह्नित कर लिया है। समस्तीपुर के तीन और वैशाली के पांच अपराधियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम दिलवाने वाले हिस्ट्रीशीटर ने गैंग में ज्यादातर नए चेहरे को शामिल किया था। पुलिस टीम ने समस्तीपुर से छह शातिरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस टीम सोना बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि देर रात तक कुछ आभूषण बरामद हो जाएंगे।
चिह्नित अपराधियों से पूछताछ पुलिस सूत्रों के अनुसार, समस्तीपुर के हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ लादेन, करण और सूरज दास को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा वैशाली के सूरज साह, गगन राय, राहुल पासवान भी चिह्नित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.