Muzaffarpur News: बेकाबू ट्रैक्टर से कुचलकर तीन साल के मासूम की मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाने की घोसौत पंचायत के वार्ड-10 में बुधवार की सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा दिया। हादसे में अभिषेक कुमार के तीन वर्षीय पुत्र दीप रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। दीप रंजन खेलते-खेलते सड़क पर चला गया था। ट्रैक्टर का पहिया मासूम के सिर पर चढ़ गया था। ग्रामीणों को जुटते देख ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ट्रैक्टर मालिक बाड़ाभारती गांव का बताया जाता है। दीप रंजन की दादी रेखा देवी ने बताया कि पोता खेलते हुए सड़क पर चला गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया।दीप रंजन के पिता अभिषेक कुमार और दादा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.