Muzaffarpur News: बेकाबू ट्रक ने मॉर्निंग वाक कर रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र स्थित रंजीत कोल्ड स्टोरेज के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने मॉर्निंग वाक कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक मझौली धर्मदास के राम विलास शर्मा (70 वर्ष) थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के जुटने से पहले ही चालक तेजी से ट्रक लेकर रामदयालु की ओर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की भीड़ हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी, जिससे कुछ देर के लिए एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना मिलने के बाद कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
कारपेंटर का काम करते थे बुजुर्ग जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.