मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। अंजनाकोट गांव के समीप बूढ़ी गंडक के भुरकुरवा घाट पर सोमवार को नहाने गए पांच किशोर तेज धार में बह गए। इसमें से तीन किसी तरह तैरकर बाहर निकले पर दो लापता हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : युवक बाया नदी में डूबा, लापताघाट पर जलाभिषेक बताया जाता है कि पांचों दोस्त जलाभिषेक के लिए नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक सवार पांच दोस्त घाट पर नहाने आए थे। बाइक पुल पर खड़ी कर पांचों दोस्त एक साथ नदी में छलांग लगा दी। दो किशोर नदी की तेज धारा में बह गए, जबकि तीन किसी तरह नदी से बाहर निकले। दिनेश भगत के पुत्र अन्नु कुमार उर्फ अंशु राज कल्लू (17) एवं मनोहर प्रसाद के पुत्र उज्ज्वल कुमार (14) का कोई अता-पता नहीं चल सका है।तलाशी अभियान स...