मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे मुकेश सहनी का शव एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार दोपहर बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुकेश दादर कोल्हुआ का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुकेश शौच के लिए बूढ़ी गंडक किनारे गया था। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तेज बहाव के कारण वे नदी में डूब गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: शहर के शुभंकरपुर में बागमती में डूबने से युवक की हुई मौत यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दादर पुल के पास बूढ़ी गंडक में युवक डूबा, लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...