मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने की हरशेर पंचायत के कोदरिया गांव के वार्ड- 6 निवासी 50 वर्षीय दीपलाल राय का शव सोमवार को डुमरिया के समीप बरामद हुआ। बूढ़ी गंडक नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूब गए थे। वार्ड सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि पानापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। दीपलाल राय की पत्नी श्रीपति देवी, पुत्र नरेश कुमार और रमेश कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। मुखिया संगीता कुमारी और उपप्रमुख चिंता देवी ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...